Skip to content
Saturday, September 19, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • india
  • साइबर ठग फ्री कॉइन, रिवॉर्ड, गेम-अपडेट का लिंक भेजते हैं:साइबर क्राइम एक्सपर्ट बोले- बच्चे मोबाइल पर होते हैं; माता-पिता के खाते से बिना सूचना रकम गायब
  • india

साइबर ठग फ्री कॉइन, रिवॉर्ड, गेम-अपडेट का लिंक भेजते हैं:साइबर क्राइम एक्सपर्ट बोले- बच्चे मोबाइल पर होते हैं; माता-पिता के खाते से बिना सूचना रकम गायब

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago01 mins


भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब उन्हें व्यस्त रखने का जरिया नहीं रह गया है। गेमिंग के दौरान बच्चे अनजाने में खरीदारी या भुगतान की अनुमति दे रहे हैं, जिससे माता-पिता के बैंक खाते से पैसे कट रहे हैं। रायपुर के एन. कुमार, अनीश वर्मा और विकास कुमार समेत 6 लोगों ने रकम कटने की शिकायत साइबर सेल में की है। साइबर ठग बच्चों को गेम में फ्री कॉइन, रिवॉर्ड, अपडेट या कम कीमत में सुविधा देने के नाम पर लिंक भेजते हैं। बच्चा लिंक खोलकर गेम डाउनलोड या सक्रिय कर देता है। कई बार अनुमतियां भी दे देता है। सेव पेमेंट, ऑटो-पे/ई-मैन्डेट, संदिग्ध लिंक या एप से खतरा बढ़ता है। सिर्फ गेमिंग एप अन-इंस्टल करना काफी नहीं सिर्फ गेमिंग एप को अन-इंस्टाल करना पर्याप्त नहीं खाते से अनजान रकम कटने पर सिर्फ गेमिंग एप अन-इंस्टॉल करना पर्याप्त नहीं है। बैंक स्टेटमेंट में ट्रांजेक्शन का माध्यम देखें। गेमिंग अकाउंट और यूपीआई एप में सक्रिय भुगतान व्यवस्था जांचें। अनजान एपीके से गेम डाउनलोड किया हो तो विशेषज्ञ की मदद लें। गेमिंग ऐप खाते से भुगतान कैसे बंद करें बच्चों को बिना पूछे पैसे खर्च करने से रोकने के लिए फोन सेटिंग में हर खरीदारी पर पासवर्ड या फिंगरप्रिंट लॉक जरूर लगाएं। साथ ही अपने यूपीआई ऐप या बैंक की नेट बैंकिंग में जाकर ‘ऑटो-पे’ बंद कर दें, ताकि कोई भी गेमिंग ऐप खाते से खुद पैसे न काट सके। फर्जी गेम से बचने के लिए किसी अनजान लिंक से ऐप न लें और डाउनलोड करने से पहले देखें कि वह बिना वजह कैमरा या फोन बुक की अनुमति तो नहीं मांग रहा। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… भारत में ऑनलाइन सट्टे का 10 लाख करोड़ का बाजार:बैन के बावजूद रोज डेढ़ करोड़ लोग दांव लगा रहे; 854 इन्फ्लुएंसर प्रचार कर रहे भारत में ऑनलाइन सट्टे का 10 लाख करोड़ का बाजार:बैन के बावजूद रोज डेढ़ करोड़ लोग दांव लगा रहे; 854 इन्फ्लुएंसर प्रचार कर रहे। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Tagged: Bank Account Fraud Cyber Cell Complaint Cyber Crime Raipur Cyber Scam Alert Kids Mobile Safety Mukesh Chaudhary Expert Online Gaming Fraud Online Payment Security

Post navigation

Previous: मार्डन होंगे शहर के स्ट्रीट वेंडिंग जोन:जजेज कम्पाउंड में शेड और 3 गेट लगेगा, शास्त्री चौक में हाईमास्ट लाइट
Next: अयोध्या में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:कन्दैला मर्डर केस में वांछित चल रहा था आरोपी विजयभान सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

साइबर ठग फ्री कॉइन, रिवॉर्ड, गेम-अपडेट का लिंक भेजते हैं:साइबर क्राइम एक्सपर्ट बोले- बच्चे मोबाइल पर होते हैं; माता-पिता के खाते से बिना सूचना रकम गायब

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago 0

IIT Bombay Student Suicide Case

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago 0

Rozgar Mela LIVE | PM Modi Distributes Job Letters To Candidates

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago 0

DUSU Election Result 2026 | Delhi University Student Union Polls Update

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago 0

Trending News

uttar pradesh
पॉलिसी बोनस दिलाने के नाम पर 4.53 लाख की ठगी:फिरोजाबाद में साइबर ठगों ने दिया झांसा, पुलिस ने 1.25 लाख रुपए फ्रीज कराए

Recent Posts

  • पॉलिसी बोनस दिलाने के नाम पर 4.53 लाख की ठगी:फिरोजाबाद में साइबर ठगों ने दिया झांसा, पुलिस ने 1.25 लाख रुपए फ्रीज कराए
  • NMMS Scholarship Exam 2027-28 | Apply Date Extended Till 29 September
  • Asian Games 2026 Indian Players Interesting Facts; Vaibhav Sooryavanshi
  • हरदोई में जमीन कब्जे के विरोध पर पिता–पुत्र पर जानलेवा-हमला:हत्या का प्रयास, तमंचा लहराकर गोली चलाने की कोशिश, 14 पर FIR
  • उन्नाव के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मूर्तियां तोड़ी गईं:पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान में जुटी, एक संदिग्ध हिरासत में

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.