![]()
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी विजयभान सिंह को गिरफ्तार किया है। उसकी क्षेत्र के कन्दैला गांव में 25 अगस्त को रामलगन मौर्या और उनकी मां पार्वती देवी पर गोली-बम से हुए हमले के मामले में पुलिस को तलाश थी।
पुलिस के अनुसार हमले में रामलगन मौर्या की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी मां पार्वती देवी की 14 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पूराकलंदर पुलिस टीम ने 17 सितंबर को आरोपी विजयभान सिंह पुत्र स्व. जैसराज सिंह, निवासी कन्दैला को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
Source link
अयोध्या में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:कन्दैला मर्डर केस में वांछित चल रहा था आरोपी विजयभान सिंह