रिंकू सिंह फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन:कहा- नीतीश राणा ने फुटबॉल सिखाया, पहली बार ओल्ड ट्रैफर्ड में लाइव मैच देखा


भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन हैं। उन्होंने बताया कि नीतीश राणा ने उन्हें फुटबॉल से जोड़ा और गेम देखना सिखाया। रिंकू हाल ही में पहली बार लाइव फुटबॉल मैच देखने ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचे थे। जियो-स्टार से बातचीत में रिंकू ने मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैच को याद किया। उन्होंने कहा कि टीवी पर मैच देखने और स्टेडियम में लाइव मैच देखने का एक्सपीरियंस बिल्कुल अलग है। रिंकू बोले- फुटबॉल में दिलचस्पी नीतीश की वजह से बढ़ी मैच के दौरान रिंकू ने थोड़ी देर मैनचेस्टर सिटी को भी सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि उस समय यूनाइटेड अच्छा नहीं खेल रही थी, जबकि सिटी बेहतर प्रदर्शन कर रही थी। रिंकू ने बताया कि फुटबॉल में उनकी दिलचस्पी नितीश राणा की वजह से बढ़ी। उन्होंने कहा- ‘मैं नीतीश के साथ समय बिताता था। नीतीश फुटबॉल देखते थे और इसी दौरान मैं भी इसमें दिलचस्पी लेने लगा। नीतीश भी मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन हैं।’ रिंकू के पसंदीदा खिलाड़ी हैं मार्कस रैशफोर्ड रिंकू ने मार्कस रैशफोर्ड को अपना फेवरेट खिलाड़ी बताया। रिंकू ने कहा कि उन्होंने रैशफोर्ड को काफी फॉलो किया है। वहीं ब्रूनो फर्नांडिस का मैदान पर शांत और संयमित अंदाज भी उन्हें पसंद है। मैनचेस्टर यूनाइटेड का अगला मुकाबला फुलहम के खिलाफ प्रीमियर लीग के 2026-27 सीजन में 20 सितंबर को होगा। यह मैच रात 9 बजे से जियोस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकेगा। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक पावरप्ले में टी-20 के हाईएस्ट स्कोरर:विराट कोहली के 10 शतकों की बराबरी की; रोहित के फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ा भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हरा दिया। दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 108 रन बनाए। किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में वे पावरप्ले के हाईएस्ट स्कोरर बन गए। साथ ही उन्होंने ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में विराट कोहली की बराबरी की। दोनों के नाम 10 शतक हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *