ड्यूटी से गायब 2 सिपाही दरोगा से भिड़े, सस्पेंड:आगरा में बदसलूकी करने और हाथापाई की कोशिश का आरोप, DCP सिटी ने की कार्रवाई


आगरा के एत्माद्दौला थाने की रामबाग चौकी पर ड्यूटी को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने के बाद चौकी पहुंचे दो सिपाहियों ने वहां मौजूद दारोगा से विवाद कर लिया। आरोप है कि दोनों ने दारोगा से बदसलूकी की और हाथापाई की कोशिश की। साथी पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जांच के बाद डीसीपी सिटी ने मुख्य आरक्षी निरोत्तम और आरक्षी आयुष चौधरी को निलंबित कर दिया। रामबाग चौराहे पर ड्यूटी से गायब मिले थे दोनों घटना शनिवार की बताई जा रही है। रामबाग चौराहे पर चौकी प्रभारी की टीम यातायात व्यवस्था संभाल रही थी। इसी दौरान मुख्य आरक्षी निरोत्तम और आरक्षी आयुष चौधरी मौके पर ड्यूटी करते नहीं मिले। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। ड्यूटी से गैरहाजिर रहने की सूचना विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप और थाने की रपट में भी दर्ज की गई। जानकारी मिलने के बाद दोनों सिपाही रामबाग चौकी पहुंचे। दारोगा से बदसलूकी, हाथापाई की कोशिश का आरोप चौकी पहुंचने के बाद दोनों सिपाहियों का ड्यूटी पर मौजूद दारोगा से विवाद हो गया। आरोप है कि उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों के सामने दारोगा से बदसलूकी की। विरोध करने पर हाथापाई की कोशिश भी की गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। घटना के बाद दारोगा ने अधिकारियों से शिकायत की। मामले को पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता से जोड़कर देखा गया। एसीपी की जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई दारोगा की शिकायत पर एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी सिटी ने मुख्य आरक्षी निरोत्तम और आरक्षी आयुष चौधरी के निलंबन के आदेश दिए। पुलिस विभाग ने दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *