सीतापुर में प्रधानी की रंजिश में दो गुटों में मारपीट:लाठी-डंडे चले, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर


सीतापुर में रेउसा थाना क्षेत्र के अकसोहा गांव में गुरुवार देर रात करीब 9 बजे ग्राम प्रधानी के चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हुए। एक पक्ष के तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी रेउसा से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। पुरानी चुनावी रंजिश में शुरू हुआ विवाद अकसोहा गांव में ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। गुरुवार रात इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय दोनों पक्षों के कुछ लोग शराब के नशे में भी थे। वर्तमान में ग्राम प्रधानी का पद दूसरे पक्ष के पास बताया जा रहा है। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर मारपीट में चंदन पुत्र बाले, दिलीप पुत्र बाले और कमलेश पुत्र बाले को गंभीर चोटें आईं। परिजन तीनों को सीएचसी रेउसा लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष ने थाने में दी तहरीर दूसरे पक्ष से जुगुल किशोर पुत्र बद्री, छोटू पुत्र आशाराम, सुशील पुत्र राजेंद्र और शनि पुत्र जुगलु ने रेउसा थाने पहुंचकर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से मिली तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *