![]()
मेरठ पुलिस ने सात माह से लापता चल रहे एक किशोर को बरामद कर परिजनों को सौंपा है। पुलिस की मानें तो यह किशोर परिवार से नाराज होकर निकला था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस को किशोर की लोकेशन मिली, जिसके बाद उसे ऋषिकेश से बरामद कर लिया गया। एसएचओ टीपीनगर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 फरवरी, 2026 को एक किशोर परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गया। काफी तलाशा गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिवार ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसएचओ ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी थी कि किशोर पहले भी घर छोड़कर जा चुका है। उस वक्त उसे हरिद्वार से बरामद किया गया था। इस बार परिजनों ने उसे हरिद्वार में तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका और वह थककर घर बैठ गए। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर चुकी थी। ऐसे में किशोर को बरामद करना चुनौती बनता जा रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से अपनी जांच शुरु की जो उन्हें पहले हरिद्वार और फिर ऋषिकेश एम्स तक ले गई। वहां से बुधवार को किशोर को बरामद कर लिया गया। मेरठ लाने के बाद पुलिस ने किशोर की काउंसलिंग की। किशोर ने अपनी गलती को स्वीकार किया और दोबारा ऐसा कदम ना उठाने का भरोसा दिलाया। उसने परिवार को बताया कि वह वहां जगह जगह रहा। कुछ जगहों पर काम भी किया, ताकि रहने व खाने की व्यवस्था हो जाए। कई बार मन भी किया कि वापस चले लेकिन फिर कदम रुक गए। एसएचओ ने बताया कि किशोर की काउंसलिंग की गई है। इसके बाद परिजनों को सौंपा गया है। पूर्व में जब वह लापता हुआ था तो परिजनों ने ही उसे बरामद किया था। इस बार पुलिस के लिए यह गुमशुदगी चुनौती बनी थी।
Source link
सात माह से लापता किशोर ऋषिकेश एम्स से बरामद:परिवार से नाराज होकर निकला था घर से, पुलिस ने काउंसलिंग कर परिजनों को सौंपा