![]()
हरदोई में अतरौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा सुबह करीब 11:30 बजे और दूसरा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस हादसों की जांच कर रही है। पहला हादसा अतरौली-माल रोड पर नेवादा स्थित ईंट भट्ठे के पास हुआ। मीनापुर गांव निवासी 35 वर्षीय महेश प्लाई फैक्ट्री में काम करते थे। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे वह गांव के सूर्यपाल के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे। पीछे से बाइक ने मारी टक्कर परिजनों के मुताबिक, रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने महेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार तीन युवक सूर्यपाल से हाथापाई करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने बाइक की चाबी निकाल ली और वहां से भाग गए। सूर्यपाल ने बाइक की फोटो खींच ली। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद परिजन और पुलिस महेश को सीएचसी भरावन लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में दो छोटी बेटियां नित्या और दित्या हैं। पवन की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत दूसरा हादसा बीरपुर गांव में धर्म कांटे के पास हुआ। कौड़िया निवासी 28 वर्षीय पवन श्रीवास्तव एक निजी कंपनी में काम करते थे। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह मंझार गांव से मोबाइल बनवाकर अपने साथी रामचंद्र विश्वकर्मा के साथ बाइक से लौट रहे थे। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर बताया गया कि बीरपुर गांव के पास सामने से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पवन की मौके पर ही मौत हो गई। पवन का 7 साल का बेटा शैविक है। दोनों मामलों में पुलिस कर रही जांच थानाध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि दोनों हादसों में पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसों के बाद दोनों परिवारों में गम का माहौल है।
Source link
हरदोई में सक हादसों में 2 युवकों की मौत:एक हादसे में बाइकसवार 3 युवक मृतक के दोस्त से हाथापाई करके बाइक की चाबी लेकर भाग गए