![]()
दिल्ली के स्वरूप नगर में 16 साल की लड़की से गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की का शव 13 सितंबर को कुशक रोड के पास एक खेत में पत्तों और मिट्टी के नीचे मिला। उसके शरीर पर चाकू से किए गए करीब 6 से 8 घाव थे। पुलिस ने इस मामले में शिवम गणेश (19) को गिरफ्तार किया है। उसके तीन नाबालिग साथियों, जिनकी उम्र 17 और 16 साल है, को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की आरोपी को जानती थी। वह शनिवार यानी 10 सितंबर की शाम उससे मिलने गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात की। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
दिल्ली में 17 साल नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या:पुलिस को खेत में पत्तों के नीचे मिला शव; 4 आरोपी गिरफ्तार