अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए:तेज रफ्तार में आ रहे पाकिस्तानी जहाज ने गलत दिशा में मोड़ा रास्ता, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब


पाकिस्तानी नौसेना के एक जहाज की भारतीय नौसेना की यूनिट से टक्कर हो गई। घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हालांकि, टक्कर में किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया। भारत ने समुद्र में पाकिस्तानी नौसेना की यूनिट के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार पर आपत्ति जताई। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, भारत ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का व्यवहार अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के आर्टिकल 10 का सीधा उल्लंघन है। यह समझौता दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की पहले से सूचना देने से जुड़ा है। दोनों देश पहले भी समुद्र में हुई घटनाओं के मामलों में इस समझौते के आर्टिकल 10 का उल्लेख कर चुके हैं। भारत ने पाकिस्तान से ऐसी घटनाओं की दोबारा होने से रोकने की जरूरत पर जोर दिया है। इसके अलावा, इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय चार्ज डी’अफेयर्स को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने इसी मामले में विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *