Lucknow Ganesh Mahotsav 2026 | Cultural Events Visarjan Bhandara Update

लखनऊ5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के गोमती नगर स्थित विनम्र खंड-2 में शिव वाटिका पार्क के सामने श्री गणेश उत्सव महासमिति की ओर से गणेश महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 14 सितंबर को पूजा-अर्चना और प्राण-प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद रोज सुबह और शाम गणेशजी की आरती हो रही है। आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु उत्साह से शामिल हो रहे हैं।

महोत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को धार्मिक आस्था से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग आयोजन में पहुंचकर कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।

16 सितंबर को विसर्जन, दोपहर में भंडारा

महोत्सव का समापन 16 सितंबर को होगा। सुबह आरती के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

आयोजन में समिति अध्यक्ष शिवेश प्रकाश द्विवेदी, सचिव राहुल कुमार गोला, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, शशि पर्वत, राकेश श्रीवास्तव, रजनीश कुमार, बबलू सिंह, अभिषेक सिंह बघेल, अभिषेक दुबे, रविन्द्र मिश्रा, राजेश सिंह, राकेश सिंह, विवेक शुक्ला और भूपेंद्र राय, सचिन द्विवेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *