Sambhal Clash | Bike Horn Dispute Leads To Stone Pelting; CCTV Footage

सनी गुप्ता, संभल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में बाइक का हॉर्न बजाने के बाद रास्ते से हटने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 9:12 बजे की है। एक पक्ष की महिला की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के CCTV फुटेज में करीब 25 से 30 लोग झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। मामला जुनावई थाना क्षेत्र के मई हुसैनपुर खाम गांव का है।

हॉर्न बजाने के बाद शुरू हुआ विवाद

सीता पत्नी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विवाद में उनके पति मुकेश, जुगेंद्र पुत्र सूरजपाल और सूरजपाल पुत्र लक्ष्मी को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने सीता की शिकायत पर रामबरन पुत्र सोनपाल, पप्पू पुत्र चंद्रपाल, अखिलेश, विनोद, प्रमोद पुत्र रामबरन और मदन पुत्र पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

CCTV में कैद हुई मारपीट और पत्थरबाजी

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को वहां से हटाया। जुगेंद्र पक्ष के घर में लगे CCTV कैमरों में मारपीट के कई वीडियो रिकॉर्ड हुए हैं। इनमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ महिलाएं पत्थरबाजी करती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में बड़ी संख्या में लोग झगड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस इन फुटेज को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

जुगेंद्र का आरोप- लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचे

जुगेंद्र ने आरोप लगाया कि विनोद, मदन, प्रमोद, पप्पू, अखिलेश, नन्हे और भानु लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनका भाई आकाश रास्ते में खड़ा होकर लोगों से मजाक कर रहा था। इसी दौरान पप्पू बाइक से आया और हॉर्न बजाया।

जुगेंद्र के मुताबिक, पप्पू ने आकाश से रास्ते से हटने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले उनके चाचा का भी इन लोगों से विवाद हुआ था।

थाना प्रभारी धीरज सिंह ने मंगलवार शाम बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *