![]()
लखनऊ के इंदिरा नगर बी ब्लॉक स्थित दुर्गा माता मंदिर, गंगा पार्क में श्री छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव मंडल की ओर से आठवां गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को उत्सव के दूसरे दिन विधिविधान से पूजा किया गया । इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह उत्सव 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान रोज शाम भजन संध्या और झांकियों का आयोजन होगा। 22 सितंबर को सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 23 सितंबर को ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मुख्य आयोजक बालकिशन महानूर ने बताया कि इस आयोजन में मंडल के पदाधिकारी डीएस शुक्ला, सीबी सिंह, अनूप त्रिपाठी, विनीत वर्मा, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, निशांत खरे, अमोल महानूर, अमन महानूर, उमेश सिंह, विजय शर्मा, अरुण सिंह, आयुष गुप्ता और चंद्रकांत त्रिपाठी समेत अन्य सदस्य शामिल हैं।
Source link
लखनऊ में श्री छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव:इंदिरा नगर के दुर्गा माता मंदिर में आठवां उत्सव 22 सितंबर तक चलेगा