CM हाउस घेरने निकले इंटर्न डॉक्टर्स, 200 मीटर पहले रोका:भोपाल में पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प; बोले- हमें पीटा, लाठीचार्ज किया, स्टाइपेंड बढ़वाने प्रदर्शन


भोपाल के हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया। इस दौरान पुलिस और इंटर्न डॉक्टर्स के बीच झड़प हो गई। वाटर कैनन की चपेट में आने से एक छात्र घायल हुआ है। पुलिस ने डॉक्टरों को CM हाउस से महज 200 मीटर पहले रोक दिया है। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और लाठीचार्ज किया। स्टाइपेंड ₹30 हजार करने की मांग इंटर्न डॉक्टर्स के मुताबिक, उन्हें फिलहाल ₹14,337 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है। वे इसे बढ़ाकर कम से कम ₹30 हजार प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने मौखिक आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक नहीं बढ़ाया गया। इसी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए डॉक्टर CM हाउस की ओर मार्च कर रहे हैं। प्रदर्शन की ये तस्वीरें देखिए…
इंटर्न डॉक्टर्स के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *