CM हाउस घेरने निकले इंटर्न डॉक्टर्स, 200 मीटर पहले रोका:भोपाल में पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प; बोले- हमें पीटा, लाठीचार्ज किया, स्टाइपेंड बढ़वाने प्रदर्शन
भोपाल के हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया। इस दौरान पुलिस और इंटर्न डॉक्टर्स के बीच झड़प हो गई। वाटर कैनन की चपेट में आने से एक छात्र घायल…