![]()
कानपुर में योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राम किशोर को कानपुर विश्वविद्यालय के योग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। संस्था के जनरल सेक्रेटरी शोभित पाण्डेय एवं लीगल एडवाइजर अजय कुमार, एडवोकेट ने डॉ. राम किशोर को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर शोभित पाण्डेय ने कहा कि डॉ. राम किशोर ने योग शिक्षा, शोध एवं योग के प्रचार प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नत होना योग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. राम किशोर के अनुभव एवं मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय में योग शिक्षा और शोध को नई दिशा मिलेगी। सम्मान समारोह में कानपुर विश्वविद्यालय के योग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सेतवान, योगा कोच डॉ. सोनाली, रिसर्च स्कॉलर डॉ. अनिल कुमार यादव एवं रिसर्च स्कॉलर सूरज गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. राम किशोर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Source link
कानपुर में डॉ. राम किशोर का सम्मान:एसोसिएट प्रोफेसर पद पर मिली पदोन्नति, योगा एसोसिएशन ने दी बधाई