![]()
सीतापुर में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी अंकुर अग्रवाल ने रविवार की देर रात क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। प्रशासनिक जरूरतों और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के साथ ही नए ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी देने के तहत यह बदलाव किया गया है। आदेश के बाद कई क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल गए हैं। जारी आदेश के अनुसार ट्रेनी आईपीएस विनय कुमार यादव को सीओ सिटी /लाइंस की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। वहीं सीओ सदर /लाइंस/आरटीसी/कार्यालय/प्रोटोकॉल/चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहीं नेहा त्रिपाठी को अब सीओ सदर बनाया गया है। इसी क्रम में सीओ सिटी कपूर कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें सीओ महमूदाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीओ सिधौली विशाल गुप्ता को अब सीओ मिश्रिख बनाया गया है। वहीं महमूदाबाद के सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव को स्थानांतरित कर सीओ सिधौली की जिम्मेदारी दी गई है। इनके हुए ट्रांसफर इसके अलावा सीओ मिश्रिख बृजेश कुमार के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। उन्हें सीओ कार्यालय/मुख्यालय/प्रोटोकॉल/आरटीसी सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी अंकुर अग्रवाल के इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Source link
सीतापुर में ट्रेनी IPS विनय कुमार बने सीओ सिटी:एसपी ने देर रात किए फेरबदल, ब्रजेश कुमार से छीनी सर्किल