Amazon Boeing Cargo Plane Crash Miami Airport

मियामी28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्लेन में आग लगने का वीडियो एयरपोर्ट के बाहर खड़ी कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। - Dainik Bhaskar

प्लेन में आग लगने का वीडियो एयरपोर्ट के बाहर खड़ी कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बोइंग कार्गो प्लेन लैंडिंग के बाद रनवे से बाहर निकल गया।

इस दौरान प्लेन कई गाड़ियों से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। यह प्लेन अमेजन के प्राइम एयर नेटवर्क के लिए संचालित हो रही थी।

विमान प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचा था।

विमान हादसे की 4 तस्वीरें…

गाड़ियों से टकराने के बाद बोइंग की 21 Air की फ्लाइट 7598 से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया।

गाड़ियों से टकराने के बाद बोइंग की 21 Air की फ्लाइट 7598 से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया।

मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 यूनिट्स मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रही थीं।

मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 यूनिट्स मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रही थीं।

कार्गो प्लेन में आग बुझने के बाद की तस्वीर है, इस पर प्राइम लिखा दिखाई दे रहा है।

कार्गो प्लेन में आग बुझने के बाद की तस्वीर है, इस पर प्राइम लिखा दिखाई दे रहा है।

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर रनवे से बाहर निकले अमेजन कार्गो विमान के पास टेस्ला की साइबरकैब खड़ी हैं।

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर रनवे से बाहर निकले अमेजन कार्गो विमान के पास टेस्ला की साइबरकैब खड़ी हैं।

विमान से निकला काले धुएं का गुबार

विमान की चपेट में आई कई गाड़ियों में लोग फंस गए थे। वहीं, विमान के पायलट और को-पायलट भी कॉकपिट में फंसे हुए थे।

मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 से ज्यादा यूनिट मौके पर पहुंचीं। करीब 200 से ज्यादा आपातकर्मी बचाव अभियान में लगाए गए। टीमों ने विशेष फोम की मदद से विमान में लगी आग बुझाई और फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के कई घंटे बाद तक विमान से ईंधन रिसाव की समस्या बनी हुई थी।

अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि मृतकों में कितने लोग विमान में सवार थे और कितने जमीन पर मौजूद थे।

रनवे से बाहर निकलने के बाद विमान ने एयरपोर्ट के पास कई वाहनों को टक्कर मारी। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और आसमान में काले धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा।

रनवे से बाहर निकलने के बाद विमान ने एयरपोर्ट के पास कई वाहनों को टक्कर मारी। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और आसमान में काले धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा।

209 किमी/घंटे थी विमान की रफ्तार

विमान की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के डेटा के मुताबिक, विमान रनवे के इस्तेमाल योग्य हिस्से से बाहर निकलते समय करीब 112 नॉट यानी 129 मील प्रति घंटे (लगभग 208 किमी/घंटे) की रफ्तार से चल रहा था। विमान ने रनवे 30 पर लैंडिंग की थी।

हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि विमान समय रहते क्यों नहीं रुक पाया। हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। FAA ने कहा है कि वह दुर्घटना की जांच करेगा, जबकि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) भी मामले की जानकारी जुटा रहा है।

ATC रिकॉर्डिंग में सुनाई दी रनवे पार करने की सूचना

एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग में एक ग्राउंड व्हीकल से टावर को सूचना देते सुना गया कि विमान रनवे 30 के आगे निकल गया है। CNN और अन्य मीडिया संस्थानों ने ATC रिकॉर्डिंग की समीक्षा की है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, लैंडिंग से पहले पायलटों ने कोई इमरजेंसी घोषित नहीं की थी।

FAA के मुताबिक विमान ने लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से उड़ान भरी थी। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार उड़ान करीब 2 घंटे की थी और विमान मियामी में लगभग दोपहर 2 बजे पहुंचा।

एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

हादसे के बाद मियामी एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए सभी रनवे और टैक्सीवे बंद कर दिए गए थे और ग्राउंड स्टॉप लगाया गया था। इससे बड़ी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुईं।

AP के मुताबिक, रविवार को 160 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 325 उड़ानों में देरी हुई। शाम तक एयरपोर्ट के कुछ रनवे दोबारा खोल दिए गए थे, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त विमान के कारण परिचालन पर असर बना रहा।

32 साल पुराना था कार्गो विमान

यह विमान 32 साल पुराना बोइंग 767 था। FAA के डेटा के मुताबिक यह रनवे 30 पर उतरा था, जो 9000 फीट से ज्यादा लंबा है। 21 एयर एक कार्गो कैरियर है जिसका ऑपरेशन सेंटर मियामी में है, जो बोइंग 767 विमानों का इस्तेमाल करता है।

अमेजन की प्रवक्ता केली नेंटेल ने X पर एक बयान जारी किया, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि 21 Air द्वारा संचालित अमेजन एयर का एक विमान आज मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक घटना का शिकार हो गया। हम अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ।”

————————

प्लेन हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा जेट क्रैश: दोनों पायलटों की मौत

ग्रीस की वायुसेना का दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट शनिवार को एयर शो के दौरान क्रैश हो गया। इसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा तानाग्रा एयर फोर्स बेस पर आयोजित ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुआ। इसे देखने के लिए कई हजार लोग मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.