यूपी भाजपा प्रभारी के दौरे से पहले होर्डिंग हटाई गई:विनोद तावड़े प्रदेश मुख्यालय के बाहर हटाए पोस्टर-बैनर: स्वागत में होर्डिंग न लगाने के दिए थे निर्देश


भाजपा के नवनियुक्त यूपी प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। उनके दौरे से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर और बैनर हटा दिए गए। तावड़े ने लखनऊ आने से पहले ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को भव्य स्वागत, होर्डिंग और बैनर लगाने से दूरी बनाने का संदेश दिया था। उनका जोर ‘स्वागत नहीं, बूथ मजबूत करो’ पर है। प्रदेश मुख्यालय में नेताओं से करेंगे मुलाकात विनोद तावड़े दोपहर करीब 12:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश मुख्यालय जाएंगे। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। बैठक में संगठन की स्थिति, जमीनी फीडबैक और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। सादगी के साथ स्वागत का दिया संदेश तावड़े ने अपने दौरे से पहले कार्यकर्ताओं से साफ कहा है कि उनके स्वागत में बड़े-बड़े होर्डिंग, बैनर या भव्य कार्यक्रम न किए जाएं। वह रोड शो से भी दूरी बनाए रखेंगे। उनका कहना है कि संगठन का फोकस स्वागत समारोह के बजाय बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों पर होना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *