![]()
लखनऊ में सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में इमार गोमती ग्रीन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भजनों की मधुर धुन शुरू होते ही माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। देखते ही देखते पुरुष, महिलाएं और बच्चे भक्ति में सराबोर होकर झूमने और नृत्य करने लगे। श्री कृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा धारण कर उपस्थित बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ा रहे थे। सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना के साथ आयोजित यह जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक कार्यक्रम न रहकर सामूहिक श्रद्धा, सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का भावपूर्ण अनुष्ठान बन गया। कार्यक्रम में सोसायटीवासियों की उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। सनातन धर्म मंच ने आयोजन में सहभागी सभी निवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता ही ऐसे आयोजनों की वास्तविक शक्ति है। मंच ने सभी से आह्वान किया कि इसी प्रकार प्रेम, श्रद्धा, सहयोग और एकजुटता के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सनातन मूल्यों और धर्म की प्रतिष्ठा के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखें। देखें तस्वीरें…
Source link
गोमती ग्रीन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:भजनों पर झूमे लोग, बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर बढ़ाया भक्तिभाव और उत्साह