![]()
आगरा पुलिस की कार्यशैली से विवाद भड़कने के मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले एत्मादपुर में शांतिपूर्वक धरने में लाठीचार्ज से माहौल बिगड़ा। इसके बाद अब फतेहपुर सीकरी में वैश्य समाज की बैठक में चौकी इंचार्ज पर समाज को अपशब्द बोलने का आरोप है। जय श्रीराम मंदिर पर बुधवार रात अग्रवाल सेवा समिति की आम सभा की बैठक के दौरान पुलिस के कस्बा इंचार्ज द्वारा कथित तौर पर समाज के लोगों को अपशब्द कहने पर हंगामा हो गया। इससे आक्रोशित समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि जय श्रीराम मंदिर पर अग्रवाल समाज की आम सभा की बैठक चल रही थी। बैठक में कुछ लोगों की ओर से पुलिस को भी बुलाया गया था। इसी दौरान कस्बा इंचार्ज द्वारा कथित तौर पर बैठक में मौजूद लोगों को डांटने के दौरान अपशब्द कह दिए गए। इससे वहां मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गए। समाज के लोगों ने थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह से मामले की शिकायत करते हुए कथित रूप से अपशब्द कहने वाले कस्बा इंचार्ज और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाज के लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। मामले को लेकर समाज के लोगों ने सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष को भी घटना से अवगत कराया है। देर रात तक समाज के लोग थाने पर एकत्र हो गए। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Source link
आगरा में दरोगा के एक शब्द से वैश्य समाज भड़का:बैठक में समाज को अपशब्द कह दिया, थाने पर जमकर हंगामा