Congress and SP Will Face Defeat in 2027

ओमपाल | रामपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार शाम संत शिरोमणि गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हार की हताशा में हुड़दंग और तमाशा करने में लगे हैं। उन्हें एहसास हो चुका है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पूरी तरह हार होगी।

नकवी ने कहा कि विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें या अलग-अलग, जनता उन्हें हराने का मन बना चुकी है। उन्होंने कांग्रेस और सपा की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब उनके दावों और राजनीति को समझ चुकी है।

वर्गों के नाम पर राजनीति का लगाया आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर अलग-अलग वर्गों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कभी किसानों, कभी नौजवानों और छात्रों, तो कभी पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति की जाती है।

नकवी ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसी राजनीति को समझ चुकी है और अब विकास व काम के आधार पर अपना फैसला करेगी।

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया जाएगा।

देश के दो हिस्सों से निकलेंगी यात्राएं

नकवी ने बताया कि देश के दो अलग-अलग हिस्सों से दो बड़ी यात्राएं शुरू होंगी। ये यात्राएं देशभर के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेंगी। उन्होंने कहा कि यात्राओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता विकास और काम के आधार पर फैसला करेगी। उनके मुताबिक भाजपा के सामने कांग्रेस और सपा की चुनौती टिक नहीं पाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *