गाजीपुर में गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में धमाका:कमरे में फंसे 2 स्कूली छात्रों की झुलसकर मौत, मकान क्षतिग्रस्त


गाजीपुर में सोमवार सुबह करीब 6 बजे गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने और मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में हुए धमाके से दो स्कूली छात्रों की झुलसकर मौत हो गई। हादसे में मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें… दूध लेने दोस्त के घर गया था सुंदरम जमानिया में देवड़ी गांव के देवड़ी निवासी सुंदरम यादव (12) और विशाल शर्मा (14) कक्षा छह और विशाल कक्षा आठ में पढ़ता था। दोनों पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवड़ी के छात्र थे। सोमवार सुबह सुंदरम अपनी बहन रेखा के साथ विशाल के घर दूध लेने गया था। उस समय विशाल की मां मीना देवी रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और अचानक आग भड़क उठी। रसोई से आग की लपटें निकलती देख मीना देवी और रेखा तत्काल घर से बाहर निकल गईं। वहीं आंगन में मौजूद सुंदरम और विशाल घबराकर बगल के कमरे में चले गए और पटनी पर चढ़ गए। दोनों बच्चे आग से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आग कमरे में खड़ी मोटरसाइकिल तक पहुंच गई। आग की वजह से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के चलते पटनी पर फंसे दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, तहसीलदार राम नारायण वर्मा समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *