मेरठ में आसपा नेता बदरअली का विवादित बयान:जनसभा में कहा हमें इतनी ताकत दे दो, BJP, RSS वाले टोपी को हाथ लगाने से पहले 10 बार सोचेंगे


मेरठ में आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली का एक विवादित बयान सामने आया है। बदर अली ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन आपने हमारे हाथों को ताकत दे दी, उस दिन बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल वाले किसी भी टोपी को हाथ लगाने से पहले 10 बार सोचेंगे। बदर अली के बयान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बदर का ये बयान काफी चर्चा में है। ये बयान केसरगंज में जनसभा के दौरान दिया गया है।
वहीं इसको लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष है। आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली के आर एस एस भाजपा और बजरंग दल जैसे संगठन पर विवादित बयान देने के बाद अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने भी उनपर पलटवार करते हुए कहा की बदर अली इन बेतुकी बयानबाजी से अपनी कौम का पागल बनाए संगठनो पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बरदाश्त नहीं करेंगे और भाजपा आर एस एस और बजरंग दल जैसे संगठनों ने ना तो आज तक किसी टोपी वाले को मारा है यह कहकर बदर अली ने अपनी घटिया राजनीति चमकाने के लिए यह बयान बाजी की है जो हम बिलकुल बरदाश्त नहीं करेंगे

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *