बेटी से छेड़खानी और परिवार से मारपीट का आरोप:भदोही में पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई न होने की शिकायत की


भदोही में सुरियावां थाना के दशवतपुर गांव निवासी जयप्रकाश विश्वकर्मा ने परिवार और बेटी के साथ मारपीट व छेड़खानी के मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि 26 अगस्त को गांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की और बेटी से अभद्र व्यवहार किया, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। जयप्रकाश के मुताबिक, उन्होंने घटना के अगले दिन 27 अगस्त को सुरियावां थाने में शिकायत दी थी। जनसुनवाई के दौरान उन्हें एक पीली पर्ची भी दी गई, लेकिन इसके बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस ने न तो घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और न ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद से पूरा परिवार डरा हुआ है और उन्हें आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। पाल परिवार से संबंध रखने को लेकर विवाद का आरोप जयप्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के ‘पाल’ परिवार से उनके अच्छे संबंध हैं। आरोप है कि विपक्षी उनके इस संबंध से नाराज हैं और उन्हें वहां आने-जाने से रोकने के लिए लगातार धमकाते हैं। पीड़ित का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की और उनकी बेटी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। मेडिकल न कराने का लगाया आरोप जयप्रकाश का कहना है कि घटना में परिवार के लोगों को चोटें आई थीं, लेकिन पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया। शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से उन्हें न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार के लोग भयभीत हैं। पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की भी मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *