घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी का आरोप:विरोध पर मारपीट-तोड़फोड़, पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया


देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक छात्रा से घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने पड़ोस के एक युवक पर छेड़खानी, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 24 अगस्त की शाम करीब चार बजे हुई। उस समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। अन्य सामान में तोड़फोड़ की आरोप है कि छात्रा किसी तरह खुद को बचाकर एक कमरे में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने घर में रखे पेटी-बक्से और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। घटना को अंजाम देने के बाद वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई घटना के बाद पीड़िता के भाई ने तरकुलवा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *