पूर्वांचल-एक्सप्रेसवे पर पिकअप को बचाने में बस खंभे से टकराई:चालक समेत 2 की मौत, 37 घायल; बेल्थरारोड डिपो के एआरएम अस्पताल पहुंचे


आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेल्थरा रोड डिपो की रोडवेज बस पिकअप को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में संविदा चालक रजनीकांत यादव उर्फ छोटू यादव और एक अज्ञात महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 37 यात्री घायल हो गए। हादसा रात करीब 12:45 बजे फूलपुर-पवई-अहरौला क्षेत्र में हुआ। बेल्थरा रोड डिपो की बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर बेल्थरा रोड जा रही थी। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आए पिकअप को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस सड़क किनारे लगे खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 11 महिलाएं, 8 लड़कियां और 18 पुरुष शामिल हैं। गंभीर घायलों को मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। पिकअप अचानक सामने आया, चालक ने बचाने की कोशिश की बताया गया कि बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर बेल्थरा रोड लौट रही थी। रात करीब 12:45 बजे फूलपुर-पवई-अहरौला क्षेत्र में एक पिकअप अचानक बस के सामने आ गया। पिकअप को बचाने के लिए चालक ने बस को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और महिला यात्री की मौत, 37 घायल हादसे में संविदा चालक रजनीकांत यादव उर्फ छोटू यादव की मौत हो गई। वह नत्थूपुर (समसपुर) के रहने वाले थे। इसके अलावा बस में सवार एक अज्ञात महिला यात्री की भी जान चली गई। महिला के पास बेल्थरा रोड का टिकट मिला है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके परिजनों और पहचान संबंधी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। हादसे में 37 अन्य यात्री घायल हुए हैं। इनमें 11 महिलाएं, 8 लड़कियां और 18 पुरुष शामिल हैं। गंभीर घायलों को मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एआरएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल हादसे की जानकारी मिलने पर बेल्थरा रोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र वर्मा मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने भर्ती यात्रियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई भी कराई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और पिकअप चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। डिपो में मौन रखकर चालक को दी श्रद्धांजलि रजनीकांत यादव की मौत की खबर से बेल्थरा रोड डिपो में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन रखकर दिवंगत चालक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। एक साथ दो लोगों की मौत और 37 यात्रियों के घायल होने से हादसे के बाद उनके परिजनों के साथ डिपो कर्मचारियों में भी गम का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *