![]()
हापुड़ के गढ़ी मोहल्ला स्थित हमीद चौक पर गुरुवार शाम चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, जिससे आग आसपास की दुकानों और वाहनों तक फैलने से बच गई। जानकारी के अनुसार, हमीद चौक निवासी शाहनवाज गुरुवार शाम करीब 5 बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में उससे धुआं निकलने लगा और आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी समेत अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्कूटी को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्कूटी में आग चार्जिंग के दौरान लगी, लेकिन आग लगने के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Source link
हापुड़ में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग:लोगों ने तत्परता से काबू पाया, कारणों की जांच जारी