गाजियाबाद में दोपहर से लेकर रात तक भीषण जाम:रक्षाबंधन से पहले एक्सप्रेस वे पर 10 किमी लंबी लाइनें, हजारों वाहन रात में जूझ रहे


रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गई। गुरुवार दोपहर से से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर जाम लगना शुरू हुआ। रात में यह जाम 10 किमी से लंबा पहुंच गया। एक्सप्रेस वे के अलावा एनएच 9 पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जहां तक नजर जाती वहां तक वाहनों की लाइन ही लाइन दिखतीं। ट्रैफिक पुलिस का पूरा सिस्टम शाम होते ही बेबस नजर आया। 3 तस्वीरों में देखिए जाम रक्षाबंधन पर बढ़ा वाहनों का दबाव रक्षाबंधन पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया था। लेकिन यह प्लान सिर्फ दिखावे का साबित हुआ। जैसे ही वाहनों का दबाव बढ़ा तो पूरा सिस्टम बेबस नजर आया। शाम 7 बजे के बाद यह स्थिति बिगड़ी की डासना से लेकर एनएच 9 पर मसूरी तक वाहनों की लाइन लग गई। वहीं एक्सप्रेस वे पर 10 किमी तक जाम लग गया। डासना कटना, वेव सिटी, क्रासिंग रीपब्लिक, लालकुआ, विजयनगर, इंदिरापुरम और खोड़ा में भी भीषण जाम रहा। ट्रैफिक पुलिस में 950 जवान शहर में भी जाम को लेकर स्थिति खराब रही। पुराना बस अड्‌डा और न्यू बस अड्‌डे पर आड़े तिरछे वाहन फंसे रहे। गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस में 950 पुलिसकर्मियों की तैनाती है। जहां सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक शिफ्ट रहती है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहती है। ट्रैफिक पुलिस में 800 सिपाही और हेड कांस्टेबल बल हैं। 140 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 12 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सीओ रैंक के 3 एसीपी, एक एडिशनल डीसीपी वरुण कुमार सिंह और डीसीपी त्रिगुण बिसेन हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *