सड़क नहीं, बारिश में कीचड़ से चारपाई पर शव ढोया:बुजुर्ग की मौत पर ग्रामीण बोले- बीमारी में मरीजों को भी ऐसे ही ले जाते हैं


फतेहपुर में बुधवार शाम करीब 4 बजे सड़क की बदहाल स्थिति की तस्वीर सामने आई। 60 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद बारिश और कीचड़ से भरे रास्ते के कारण परिजन शव चारपाई पर रखकर कंधों के सहारे गांव से बाहर तक ले गए। शव ले जाने का वीडियो भी सामने आया है। मामला असोथर ब्लॉक के सरकंडी गांव के मजरे नंदन बाबा का डेरा का है। रात में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने से पहले मौत नंदन बाबा का डेरा निवासी रामदेव निषाद मंगलवार को दिनभर खेत में धान की फसल से खरपतवार निकाल रहे थे। रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद वह सो गए। देर रात करीब 12 बजे उन्होंने पत्नी तेजनी देवी से ठंड लगने की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से सुकुरु का डेरा में रह रहे बेटों बाबू, मुन्ना और ज्ञान को सूचना दी। बेटों के पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा बेटे घर पहुंचे और रामदेव को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे, लेकिन बारिश के कारण रास्ते में पानी और कीचड़ भरा था। ऐसे में शव को चारपाई पर रखकर कंधों के सहारे गांव के दूसरे हिस्से तक ले जाना पड़ा। सड़क नहीं होने से एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती ग्रामीणों का कहना है कि नंदन बाबा का डेरा तक पक्की सड़क नहीं है। बारिश के दिनों में रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे एंबुलेंस और अन्य चार पहिया वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों के मुताबिक, बीमार या गंभीर मरीजों को भी चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। पक्की सड़क बनवाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गांव तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से सड़क के अभाव में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश में स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने की वजह से आपात स्थिति में समय पर इलाज मिलना भी मुश्किल हो जाता है। तेलान बाबा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार रामदेव निषाद का अंतिम संस्कार यमुना नदी किनारे तेलान बाबा घाट, सरकंडी खास में किया गया। पत्नी तेजनी देवी समेत बेटे-बेटियों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *