![]()
प्रयागराज मंडल में अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 24 अगस्त 2026 तक यूटीएस काउंटरों पर डिजिटल भुगतान के जरिए 5 लाख 21 हजार 514 टिकट जारी किए गए। इन टिकटों से 12 लाख 60 हजार 785 यात्रियों ने यात्रा की और रेलवे को 10 करोड़ 20 लाख 29 हजार 370 रुपए की आय हुई। पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में डिजिटल भुगतान से जारी टिकटों की संख्या में 83%, यात्रियों की संख्या में 91.24% और आय में 84.09% की बढ़ोतरी हुई है। प्रयागराज जंक्शन सबसे आगे डिजिटल भुगतान के मामले में मंडल के प्रमुख स्टेशनों में प्रयागराज जंक्शन सबसे आगे रहा। यहां 1 लाख 920 टिकट डिजिटल भुगतान से जारी हुए। इनसे 1 लाख 63 हजार 852 यात्रियों ने यात्रा की और रेलवे को 2 करोड़ 75 लाख 9 हजार 460 रुपए की आय हुई। कानपुर सेंट्रल पर 57 हजार 699 टिकट जारी हुए। इन टिकटों से 1 लाख 21 हजार 621 यात्रियों ने यात्रा की और 1 करोड़ 40 लाख 84 हजार 940 रुपए की आय हुई। अलीगढ़ जंक्शन पर 64 हजार 182 टिकटों से 2 लाख 7 हजार 977 यात्रियों ने सफर किया। इससे रेलवे को 86 लाख 62 हजार 55 रुपए की आय हुई। मिर्जापुर और टुंडला में भी बढ़ा डिजिटल भुगतान मिर्जापुर स्टेशन पर डिजिटल भुगतान से 23 हजार 411 टिकट जारी हुए। इनसे 53 हजार 424 यात्रियों ने यात्रा की और 78 लाख 1 हजार 720 रुपए की आय हुई। वहीं, टुंडला जंक्शन पर 24 हजार 922 टिकट जारी किए गए। इनसे 43 हजार 540 यात्रियों ने यात्रा की और रेलवे को 48 लाख 83 हजार 665 रुपए की आय प्राप्त हुई। नकदी रखने की जरूरत नहीं रेलवे की ओर से यूटीएस काउंटरों पर अनारक्षित टिकट खरीदने वाले यात्रियों को डिजिटल भुगतान की सुविधा दी जा रही है। इससे यात्रियों को टिकट के लिए नकदी लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ती और भुगतान की प्रक्रिया भी आसान होती है। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हरि मोहन के निर्देशन में यात्रियों को डिजिटल भुगतान के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Source link
प्रयागराज मंडल में डिजिटल टिकटिंग का चलन बढ़ा:यूटीएस काउंटर पर डिजिटल भुगतान से 5.21 लाख टिकट जारी