Babar Azam Doubtful for Lords Test

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के लॉर्ड्स टेस्ट खेलने पर भी सस्पेंस है। PTI ने टीम के करीब सूत्र के हवाले से लिखा है- बाबर की उंगली में चोट है। सूजन के कारण उन्हें बल्ला पकड़ने में परेशानी हो रही है।’ वहीं, क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो ने लिखा कि वे दूसरा टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, बाबर गुरुवार से शुरू हो रहे इस मैच में खेलेंगे या नहीं। इसका फैसला मैच से ठीक पहले चोट की कंडीशन पर लिया जाएगा।

बाबर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बैटिंग करते समय चोटिल हुए थे। केंट में काउंटीज-11 के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान उनकी चोट दोबारा चोट लगने से उनकी परेशानी बढ़ गई।

पाकिस्तान का वेस्टइंडीज दौरा 1-1 बराबर रहा था।

पाकिस्तान का वेस्टइंडीज दौरा 1-1 बराबर रहा था।

बाबर ने लीड्स टेस्ट में नहीं खेला

बाबर इस चोट के कारण लीड्स में हुआ पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे। पाकिस्तान यह मैच तीन दिन के अंदर पारी और 103 रन से हार गया था। उनकी जगह में सलमान अली आगा ने कप्तानी की थी।

सूत्र ने कहा, ‘टीम मैनेजमेंट बुधवार को नेट्स में देखेगा कि बाबर बल्लेबाजी करने में सहज हैं या नहीं। यह ऐसी चोट है, जिसमें अंतिम फैसला खुद खिलाड़ी को ही लेना होगा।’

दोनों स्पिनर्स को उतारने पर विचार

पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट लॉर्ड्स टेस्ट में दोनों स्पिनर्स अली उस्मान और साजिद खान को खिलाने पर विचार कर रहा है। टीम को लगता है कि पिच धीमी होगी और इससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

पहले टेस्ट में पाकिस्तान के तीन तेज गेंदबाजों मुहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद और मुहम्मद अली का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। सूत्र के अनुसार, बाबर और हेड कोच सरफराज अहमद सीरीज बराबर करने के लिए स्पिनर्स पर भरोसा करने के पक्ष में हैं।

दिसंबर 2023 के बाद सभी टेस्ट स्पिनर्स ने जिताए

लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड की एकमात्र पारी में बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान ने 98 रन देकर 5 विकेट लिए थे। साजिद खान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की जीत में 8 विकेट लिए थे।

दिसंबर 2023 के बाद पाकिस्तान की सभी टेस्ट जीत उसके स्पिनर्स के जरिए आई हैं। इन जीत में नोमान अली, साजिद खान या उस्मान अली का योगदान रहा है।

रूट कार्स के नाइटक्लब विवाद से नाराज

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने ब्रायडन कार्से के नाइटक्लब विवाद पर कहा कि वे बहुत नाराज और निराश हैं। उन्होंने कहा- ‘मेरी चिंता सिर्फ एक घटना नहीं है। बल्कि, यह है कि हम मैदान से बाहर बार-बार बेवकूफियां कर रहे हैं।’

रूट ने बताया, ‘मुझे जब पहली बार इस बारे में पता चला तो बतौर इंसान मेरी चिंता उसकी थी। वह बहुत परेशान और माफी मांग रहा है। मुझे भरोसा है कि मौका मिलने पर वह खुद भी यह बात कहेगा।’

कार्स डर्बी के एक नाइटक्लब के बाहर हुई घटना की जांच का सामना कर रहे हैं। उन्हें शनिवार को नाइटक्लब के बाहर हथकड़ी में देखा गया था। इसके बाद वे लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर कर दिए गए।

———————————-

पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए…

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया, ब्रुक ने 91 रन बनाए

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हरा दिया। लीड्स में पाकिस्तान की दूसरी पारी 135 रन पर सिमट गई। इसके साथ इंग्लैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.