Goldy Brar Statement on Lawrence Bishnoi and Sidhu Musewala Murder Case

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने आ गए हैं। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक ऑडियो जारी कर गैंगस्टर अर्श डल्ला को उसके आरोपों का जवाब दिया है। लॉरेंस के साथ लड़ाई पर गोल्डी बराड़ ने क

.

बराड़ ने कहा कि अगर लॉरेंस उसे नुकसान पहुंचा सकता है तो वह भी उसका सामना करने के लिए तैयार है। दोस्तों के बीच दुश्मनी होने पर भी बात आमने-सामने होनी चाहिए। लॉरेंस जेल में है, घड़े की मछली है। अपने सर्वाइवल के लिए जो करना चाहता है, करे। उसकी अपनी स्ट्रेटजी है। वह मुझे मार सकता है। मैं भी जब चाहे किसी को भी मार सकता हूं।

वहीं, गोल्डी ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत पर भी स्थिति साफ की है। उसने डल्ला से कहा कि तुम्हारे ग्रुप को पता था कि सिद्धू समझौते व राजीनामे के लिए हाथ-पैर मार रहा है। सिद्धू ने मुझे मैसेज जरूर भेजे थे। 3 करोड़ रुपए तक ऑफर किए थे। हालांकि, हमने साफ इनकार कर दिया।

पढ़िए, क्या-क्या बोला गोल्डी बराड़

  • हम लड़े, लेकिन तेरी तरह उलझाकर नहीं मारा: हाल ही में वायरल हुए एक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने अर्श डल्ला को जवाब देते हुए लॉरेंस के साथ लड़ाई पर बात की। उसने कहा कि जिनके उसूल न मिलते हों, वहां लड़ाइयां हो जाती हैं। उसने कहा- मेरी लॉरेंस से बहुत पुरानी यारी थी। हम लड़े हैं। तेरी तरह सोए हुए एक-दूसरे पर जहर नहीं डाला। तेरी तरह उलझाकर नहीं मारा। अगर वह (लॉरेंस) मुझे मारेगा तो कोई बात नहीं है, मैं उसके उलट खड़ा हूं। वह मार सकता है। अगर मुझे किसी को मारना है तो मैं भी मार सकता हूं। मैं पीठ पीछे वार नहीं करता। यारों-दोस्तों में लड़ाइयां होती हैं। दुश्मनी भी होती है, लेकिन बात मुंह पर होनी चाहिए।
  • मैंने निज्जर के कारण लॉरेंस को नहीं छोड़ा: गोल्डी बराड़ बोला- मैंने मुंह पर बात की है कि अब हम एक-दूसरे के विपरीत हैं। ठीक है, उसूल हैं। मैंने कभी यह नहीं कहा कि मैं निज्जर के कारण उससे अलग हुआ। मैंने यह कहा कि उसके लक्षणों के कारण अलग हुआ हूं। हमें निज्जर वाले काम के बाद उसके लक्षण दिखने लगे थे कि वह किस साइड चलने लगा है। वह उसकी स्ट्रेटजी है।
  • यारी-दोस्ती में धोखे उसने दिए: गोल्डी ने कहा- हम आजाद हैं। वह (लॉरेंस) जेल में है, घड़े की मछली है। उसे अपने लिए सोचना है। उसे सर्वाइवल के लिए जो करना है, वह करे। यारी-दोस्ती में धोखे उसने दिए, हमने नहीं। हमने जिसके साथ यारी रखी, उसके साथ निभाई है। अगर कोई पीछे हट जाता है तो पीछे हटना पड़ता है। दोस्ती दोनों साइड से होती है।
  • अब शगुन फिरौतियां मांग रहा है: गोल्डी ने अर्श डल्ला से कहा- तू कहता है कि सिद्धू मूसेवाला को राजीनामे के लिए मारा है। तू कह रहा है कि सिद्धू नाजायज मारा गया। बाकी बातें छोड़ दे, तुझे तो मैं दो ही बातें कहूंगा, मरे और मुर्दे का इलाज तो होता नहीं है। पहली बात तो शगुन (सिद्दू मूसेवाला का मैनेजर शगुनप्रीत) को देख ले। उसकी जो इन्वॉल्वमेंट थी वह मिड्डूखेड़ा केस में थी। वह जगजाहिर है। शगुन की अब प्रेजेंट एक्टिविटी देख ले। वह सरेआम तेरे ग्रुप के साथ चल रहा है। फिरौतियां तक मांग रहा है।
  • अफसाना खान ने इंटरव्यू में बात मानी थी: उसने कहा- दूसरी बात BBC वालों ने सिद्धू की डॉक्यूमेंट्री की। मैंने इंटरव्यू किया था कि क्योंकि मुझे पता चला था कि अफसाना खान (पंजाबी सिंगर) ने इंटरव्यू किया है। वहां वह मान गई थी कि वह गुरलाल (गोल्डी बराड़ का भाई) के घर गई थी, गाना साइन किया था। उस मीटिंग की फोटो और पेपर वर्क है।
  • BBC को इंटरव्यू चलाने से रोका: गोल्डी ने कहा- गुरलाल ने वहां उस समय बैड माउथिंग की थी। अफसाना ने सिद्धू को बताया था। सिद्धू ने आगे तुम्हारे ग्रुप के लोगों को फोन लगाया। उन्होंने गुरलाल के दोस्त को फोन कर गालियां भी दीं। यह बात अफसाना खान ऑन कैमरा BBC पर मान गई। बाद में वह डर गई। उसने अपना बयान वापस ले लिया। BBC वालों को कहा था कि यह इंटरव्यू आप चला नहीं सकते। इस बात का मैं गवाह हूं। BBC ने जब मेरा इंटरव्यू किया थी तो मुझे बताया था। इंटरव्यू के सबूत नहीं दे सकता। लक्की (गैंगस्टर लक्की पटियाल) की इन्वॉल्वमेंट यही थी कि वह उसे (गुरलाल) मारकर चमकाना चाहते थे। सिद्धू और गुरलाल की छोटी-मोटी कुछ हो गई थी।
सिंगर अफसाना खान का इंटरव्यू बीबीसी एशियन नेटवर्क पर जनवरी 2024 में प्रसारित हुआ था। - फाइल फोटो

सिंगर अफसाना खान का इंटरव्यू बीबीसी एशियन नेटवर्क पर जनवरी 2024 में प्रसारित हुआ था। – फाइल फोटो

  • तुम लोगों ने सिद्धू मूसेवाला को उलझाया: आगे उसने कहा कि गुरलाल ने सिद्धू को लेकर बयानबाजी कर दी। वे (डल्ला ग्रुप) चाहते थे कि हम गुरलाल को मार दें, ताकि सिद्धू हमारे साथ फंसकर रह जाए। तुम लोगों ने उसे ऐसा उलझाया कि वह चाहकर भी निकल नहीं पाया। कत्ल करवाना था तो तुम्हें रेकी करवाने के लिए सिद्धू का मैनेजर शगुन ही मिला था। तुमने जान बूझकर ऐसा किया, ताकि शगुन को शामिल कर सिद्धू को यहां इन्वॉल्व कर सके।
  • सिद्धू ने 3 करोड़ ऑफर किए थे: गोल्डी बोला- तुम्हारे ग्रुप को पता था कि सिद्धू समझौते के लिए हाथ-पैर मार रहा है। तू जो यह कहता है कि मैंने राजीनामे के लिए मारा है, कोई बंदा सबूत दे कि मेरा सिद्धू से कंप्रोमाइज हुआ था। मैं इस चीज का देनदार हूं। सिद्धू ने मुझे संदेश जरूर भिजवाए थे। 3 करोड़ रुपए तक ऑफर किए थे। हालांकि, हमने साफ इनकार कर दिया था। मैंने कहा था कि तेरे से एक बार राजीनामा हो गया था। यह राजीनामा गुरलाल और विक्की मिड्डूखेड़ा के मरने से पहले हुआ था। वह भी मेरा नहीं, लॉरेंस का हुआ था। उस समय मैं गेम में नहीं था। उस समय मैं काम कर अपना खाता था।
  • कांग्रेस में जाने के बाद उसका दिमाग खराब हो गया: गैंगस्टर गोल्डी ने कहा- रिंदे भाई (गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा) ने एक बार लॉरेंस से सिद्धू मूसेवाला की सुलह करवाई थी। सिद्धू ने माफी मांगते हुए कहा था, ‘मैं दूसरे ग्रुप के साथ इन्वॉल्व हो गया। मेरा जो कनाडा में बाउंड का चक्कर चल रहा था, उसे तुड़वाने में लक्की व धालीवाल ने मदद की। मैं इनके साथ उलझ गया। मैं अब धीरे-धीरे पीछे आ जाऊंगा और आपके साथ भी चलूंगा।’ इसके बाद जब कांग्रेस ने उसे (मूसेवाला) उंगली दे दी पभीरी वाली, उसके बाद उसका दिमाग खराब हो गया। दूसरा, आप जैसे लोगों से यारी थी। आपने उसे इन्वॉल्व ऐसे कर लिया कि वह निकल नहीं सका।
  • हमारी जत्थेबंधक तौर पर दुश्मनी नहीं: गोल्डी बोला- मेरे नाम से कई गुरुघरों और सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के मेंबर के प्रधानों को मैसेज भेजे गए थे कि मैं उन्हें टारगेट करना चाहता हूं। मैं बताना चाहता था कि ऐसी कोई बात नहीं है। हमारी किसी से जत्थेबंदक तौर पर कोई दुश्मनी नहीं है।
  • मारा किसी ने, पोस्ट तुमने डाली: गोल्डी ने कहा- महिंदर पाल बिट्टू जेल के अंदर मारा गया। सिंहों ने उसका सौदा किया था। वह लड़का मनिंदर सिंह जिम्मा था, जिस पर केस लगा था। लड़का किसी अपने लड़ाई-झगड़े में अंदर था। अंदर उसे मौका मिला, जहां उसने बिट्टू का मर्डर किया। एक यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट है। उसने सारी बात बताई। उसने बताया कि हम जब रिमांड पर गए, पुलिसवालों ने वीडियो दिखा-दिखाकर मारा कि आपने किसी गैंग के कहने पर वारदात की। हमारा किसी वारदात से कोई लेना-देना नहीं था। हमें तो बाद में पता चला कि किसी गैंग ने पोस्ट डाली है।

अर्श डल्ला ने गोल्डी के आरोपों को गलत बताया था

इससे पहले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निज्जर की हत्या के दावे को लेकर गैंगस्टर अर्श डल्ला सामने आया था। गोल्डी बराड़ ने आतंकी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा से कहा था कि निज्जर को इसलिए टारगेट किया गया, क्योंकि उसके भाई गुरलाल की हत्या के बाद सुक्खा दुन्नेके और अर्श डल्ला जैसे लोग निज्जर की कोठी में रहते रहे थे। निज्जर ने उन्हें कत्ल के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे। डल्ला ने गोल्डी बराड़ के आरोपों को गलत करार दिया।

डल्ला बोला- सुक्खा कभी निज्जर से नहीं मिला

गैंगस्टर डल्ला ने कहा कि गोल्डी बराड़ कहता है कि भाई निज्जर के घर सुक्खा और अर्श डल्ला रहते रहे। जबकि, सुक्खा दुन्नेके कभी निज्जर से नहीं मिला। इस बात के लिए मैं गुरु घर पर चलने के लिए तैयार हूं। मर्डर वाले दिन मैं निज्जर के साथ नहीं था।

डल्ला ने गोल्डी बराड़ को आगे कहा- तू हर एक को अपने भाई वाले मर्डर से मत जोड़ा कर। तेरा भाई 2021 में मरा और 2022 में हमें गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके मिला। न तो तेरे भाई के मर्डर में मैं शामिल था, न सुक्खा दुन्नेके और न सिद्धू। जिन्होंने मर्डर किया, उनका तू कुछ नहीं बिगाड़ पाया।

डल्ला ने यह भी दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला को किसी तरह का झगड़ा न होने की बात से भरोसे में लेकर गद्दारी से मारा गया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

निज्जर हत्याकांड में 2 पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने:अर्श डल्ला बोला- गोल्डी बराड़ का दावा झूठा, इसने सिद्धू मूसेवाला को झूठ बोलकर मारा

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने हो गए हैं। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निज्जर की हत्या के दावे को लेकर अब दूसरा गैंगस्टर अर्श डल्ला सामने आया है। डल्ला ने गोल्डी बराड़ के आरोपों को गलत करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.