![]()
लखीमपुर खीरी में खत्री वूमेन्स फाउंडेशन का नौवां स्थापना समारोह और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव सोमवार 24 अगस्त को मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक इंदिरा चोपड़ा थीं। फाउंडेशन की अध्यक्ष साधिका कपूर, नव निर्वाचित अध्यक्ष शिखा धवन, पूर्व अध्यक्ष ऋचा शेखर, पूजा पुरी, उमा खन्ना, अमृता मेहरोत्रा और प्रीति कपूर समेत अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष उमा खन्ना ने किया। इसके बाद उमा खन्ना और खुशबू शेखर ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बैच एक्सचेंज सेरेमनी भी आयोजित की गई। दीप्ति टंडन ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। समारोह के दौरान फाउंडेशन की अध्यक्ष साधिका कपूर का डायरेक्टर समता मेहरोत्रा और वाइस डायरेक्टर ज्योति पुरी ने सम्मान किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष शिखा धवन का स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष सपना मेहरोत्रा, सचिव रूपाली महेंद्रा, कोषाध्यक्ष शालिनी भल्ला और एडिटर रूबी सहगल समेत अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। कैबिनेट सदस्य रैना मेहरोत्रा ने मुख्य अतिथि का परिचय और बायोडाटा वाचन किया। एकता मेहरोत्रा और हर्षी पुरी ने सदस्यों का स्वागत किया। डेस्क सदस्यों की ओर से मुख्य अतिथि को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। उमा खन्ना ने नए सदस्यों का परिचय कराया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। शुभी भल्ला, प्रेशिका बेरी, अंजलि सहगल, प्रियम मेहरोत्रा, मनशा धवन, उपासना धवन, रेनू धवन, काश्वी टंडन, रिद्धिमा शेखर, जिज्ञांशी मेहरोत्रा, दिविशा और वैदिक सहित कई प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि इंदिरा चोपड़ा ने फाउंडेशन के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने सदस्यों को भविष्य में भी समाजहित के कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सपना मेहरोत्रा ने जलपान की घोषणा की और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।
Source link
खत्री वूमेन्स फाउंडेशन का 9वां स्थापना दिवस:जन्माष्टमी उत्सव के साथ गरिमामय माहौल में मनाया गया, बैच एक्सचेंज सेरेमनी भी हुई