![]()
काशी के तुलसी घाट का ऐतिहासिक अखाड़ा नाग पंचमी के अवसर पर एक बार फिर कुश्ती और पहलवानी की परंपरा का साक्षी बना। नाग पंचमी पर अखाड़े में सुबह से ही पहलवानों की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह 9 बजे अखाड़े में स्थापित पवनपुत्र हनुमान का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद अखाड़े की मिट्टी को नमन कर पहलवानों ने कुश्ती की शुरुआत की। वहीं,BHU में सपा और भाजपा के नेता ने अखाड़े में दांव-पेंच अजमाया। अखाड़े में विदेशी मेहमान ने भी समझी भारतीय कुश्ती नागपंचमी के आयोजन में नीदरलैंड के हर्बर्ट की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। हर्बर्ट भारतीय कुश्ती और पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति में खास रुचि रखते हैं। उन्होंने बताया कि नागपंचमी का दिन उनके लिए विशेष है, क्योंकि इस अवसर पर काशी के अखाड़ों में शक्ति और पारंपरिक खेलों का उत्सव देखने को मिलता है। हर्बर्ट के मुताबिक, वह पहली बार वर्ष 2017 में भारत आए थे। इसी दौरान उनकी रुचि भारतीय पारंपरिक खेलों और अखाड़ा संस्कृति में बढ़ी। वह नीदरलैंड में भी पहलवानों को प्रशिक्षण देते हैं और भारतीय पारंपरिक अभ्यासों से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह आधुनिक शैली के ऐसे अभ्यास से जुड़े हैं जिसमें शरीर के ऊपर से उपकरणों को घुमाने जैसी तकनीकें शामिल हैं। भारतीय गदा और पारंपरिक क्लब जैसे उपकरणों को देखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि इन अभ्यासों की जड़ें काफी पुरानी हैं। इसके बाद उन्होंने भारतीय पारंपरिक व्यायाम और कुश्ती से जुड़ी तकनीकों को और समझने में रुचि दिखाई। हर्बर्ट ने कहा कि भारतीय कुश्ती का इतिहास और उससे जुड़ी तकनीक उन्हें खास तौर पर आकर्षित करती है। वह यह समझना चाहते हैं कि पारंपरिक भारतीय अभ्यास और कुश्ती की तकनीकें आपस में किस तरह जुड़ी हुई हैं। नागपंचमी के आयोजन में बारिश के बावजूद उन्होंने प्रदर्शन करने की इच्छा जताई। उनका कहना था कि यदि बारिश कम हुई तो वह अखाड़े में अपना अभ्यास और प्रदर्शन जरूर करेंगे। ‘जोड़ी-गद्दा फेरना’ पसंद हर्बर्ट ने बताया कि भारतीय अखाड़ा संस्कृति में उन्हें पारंपरिक अभ्यास काफी पसंद हैं। खासकर जोड़ी और गद्दा फेरने जैसी गतिविधियां उन्हें आकर्षित करती हैं। उनका मानना है कि ये अभ्यास केवल शारीरिक ताकत बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे भारतीय खेल और व्यायाम की लंबी परंपरा भी जुड़ी हुई है। BHU अखाड़े में लडे़ भाजपा और सपा के नेता काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिषद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, बचऊ वीर अखाड़ा में नाग पंचमी के पावन अवसर पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में बच्चों से लेकर बड़े पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। बड़े पहलवानों के बीच गुल्लू पहलवान और काशी पहलवान का दंगल बराबरी पर छूटा। इस खेल में 5100 का ईनाम रखा गया था।
Source link
BHU अखाड़े में लड़े भाजपा और सपा के नेता:नागपंचमी पर हुआ दंगल,नीदरलैंड के हर्बर्ट पहुंचे,बोले-जोड़ी-गद्दा फेरना’ पसंद