पैसे चोरी करने के लिए पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार:एटा में हाथ-पैर बांधकर ईंटों से सिर कूचा था


एटा में मंदिर के पुजारी भोजराज उर्फ भोजगिरी (60) की हत्या के मामले में पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पैसे चोरी करने के मकसद से पुजारी के हाथ-पैर बांधे और ईंटों से सिर कूचकर उनकी हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट, 1,610 रुपए, माला और बीड़ी के बंडल बरामद किए हैं। मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के लालपुर होरची गांव का है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पुजारी की हत्या की बात कबूल की है। पुलिस ने बरामद सामान को जांच में शामिल कर लिया है। मंदिर पर आता था, पुजारी की करता था सेवा पुलिस के मुताबिक, संदीप अक्सर मंदिर पर आता था और पुजारी की सेवा करता था। इसी वजह से वह मंदिर की गतिविधियों से परिचित था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का स्वभाव सनकी बताया जा रहा है और वह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। पुजारी के बाद दूसरे युवक पर किया हमला पुलिस के अनुसार, पुजारी की हत्या करने के बाद संदीप ने मंदिर से करीब 250 मीटर दूर सो रहे ब्रजेश पर भी ईंटों से हमला किया। हमले में ब्रजेश घायल हो गया। उसका आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में हत्या के साथ दूसरे युवक पर हुए हमले की भी जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *