![]()
झांसी में सोमवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। शाम तक अच्छी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, गरज के साथ एक से दो बार बारिश हो सकती है। रविवार को झमाझम बारिश हुई थी। शाम को मोठ थाना क्षेत्र के सेरसा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से अनीता (34) की मौत हो गई। वह खेत पर पशुओं को चरा रही थी। तभी बारिश के साथ बिजली गिर गई। चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 27.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। अब तक सामान से कम बारिश हुई झांसी में अब तक सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आईएमडी के अनुसार, एक जून से 16 अगस्त तक जनपद की औसत बारिश 478.9 मिलीमीटर है। इसकी तुलना में अब तक 264.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। मानसूनी सीजन 15 सितंबर तक माना जाता है। ऐसे में अभी एक महीना का समय बचा हुआ है। अच्छी बारिश होने से राहत झांसी में बारिश नहीं होने और तेज धूप खिलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई थी। रविवार सुबह से भी बादलों की आवाजाही के साथ हल्की धूप भी निकलती रही। दोपहर दो बजे बाद आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही अधेरा छा गया। इसके कुछ देर बाद ठंडी हवा भी चलने लगी और झमाझम बारिश शुरू हो गई। शाम 6 बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। इससे कई इलाकों में जलभराव भी हो गया था। अच्छी बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 27.8 एमएम बारिश हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। आज तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
Source link
झांसी में बारिश का अलर्ट, बादल छाए:पिछले 24 घंटे में 27.8 एमएम बारिश हुई, अब तक सामान्य से 45% कम हुई