बांके बिहारी के दर्शनों को उमड़ी भीड़:हरियाली तीज के दूसरे दिन वृंदावन में आस्था का सैलाब,गलियों में नजर आ रहे श्रद्धालु ही श्रद्धालु


हरियाली तीज के दूसरे दिन रविवार होने के चलते वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पैक हो गए। श्रद्धालुओं को मंदिर की तरफ जगह जगह रोककर भेजा जा रहा था। करीब एक किलोमीटर तक भक्तों की लाइन लगी नजर आई। भारी भीड़ के बीच लाइन में लगे भक्तों की एक ही इच्छा थी कि बस भगवान बांके बिहारी की एक झलक मिल जाए। भक्तों की लगी लाइन रविवार को वृंदावन में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्त अपने आराध्य के दर्शनों के लिए लालायित नजर आए। बांके बिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर भक्तों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी थी। यहां भक्तों को रस्सा बैरियर के जरिए रोक रोककर मंदिर की तरफ भेजा जा रहा था। श्रद्धालु प्रशासन की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। इन रास्तों पर थी भीड़ वैसे तो श्रद्धालुओं का सैलाब पूरे वृंदावन में ही दिखा। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ बांके बिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले विद्यापीठ चौराहा और जुगल घाट से आने वाले रास्ते पर दिखी। दाऊजी तिराहा पर श्रद्धालुओं के जहां तक नजर गई वहां तक श्रद्धालुओं के सर ही सर नजर आ रहे थे। यहां भीड़ नियंत्रण के लिए खुद सीओ सदर वरुण मिश्रा पुलिस के साथ लगे हुए थे। यहां से भक्तों को फलाहारी बाबा गली और मार्केट वाली गली से भेजा जा रहा था। आधा से एक घंटे मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए लाइन में बुजुर्ग,बच्चे,महिला सभी लगे नजर आए। कुछ भक्त तो अपने बाल गोपाल को लेकर भी पहुंचे। लाइन में लगे ग्रेटर नोएडा से आए भरत ने बताया कि वह आधा घंटे से लाइन में लगे हैं बस भगवान के दर्शन हो जाएं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की व्यवस्था सही है लोगों को रोक रोककर भेजा जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश से आई महिला श्रद्धालु मीणा ने बताया कि वह एक घंटे से लाइन में लगी हुई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *