पारिवारिक विवाद के बाद शारदा नहर में लगाई छलांग:रायबरेली में गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी


रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद से युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार, घसियारी मंडी निवासी रोहित सोनी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद युवक ने शारदा नहर में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है। लगातार खोजबीन के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका है।
लापता युवक के परिजनों ने बताया कि रोहित का विवाह बाराबंकी की रीना सोनी (काल्पनिक नाम) से पांच साल पहले हुआ था। शादी के छह महीने बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था, जिसके चलते कोर्ट केस भी चला। मामले में सुलह-समझौता होने के बाद पति-पत्नी मिल एरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्तेपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, बीते शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सिविल लाइन चौकी पर दोनों पक्षों का सुलह-समझौता कराया गया था।
घर लौटने के बाद मकान मालिक से भी उनकी कुछ नोकझोंक हुई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। इस घटना के बाद से ही रोहित सोनी लापता हो गया। इस मामले पर क्षेत्राधिकारी सदर आशीष निगम ने बताया कि सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम शारदा नहर में लापता युवक की खोज कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश में कुछ समय लग रहा है, लेकिन जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *