जहीर अहमद | बिजनौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज बिजनौर में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं-
नजीबाबाद में गोकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध शस्त्र और पशुवध के उपकरण बरामद, एक साथी फरार

नजीबाबाद में शुक्रवार की रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम समीपुर के जंगल में हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी फरमान के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर
चोरी के तांबे के तार के साथ तीन गिरफ्तार:बढ़ापुर पुलिस ने ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा किया

बढ़ापुर पुलिस ने केबल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 2.5 किलोग्राम चोरी का तांबे का तार और तार काटने वाले दो प्लास बरामद किए हैं।
यह मामला 17 मई 2026 को ग्राम बैनीपुर निवासी नूतन सिंह पुत्र ओमपाल सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोरों ने 40 से 50 मोटरों के केबल काटकर चोरी कर लिए थे और बिजली के मीटर भी तोड़ दिए थे। इस संबंध में मुकदमा संख्या 80/26 धारा 303(2), 324(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर
ट्रक-बाइक की टक्कर में पिता, बेटा और बेटी घायल, कोटद्वार हाईवे पर हुआ हादसा

बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में कोटद्वार हाईवे पर मोटा महादेव के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता, उसका बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों की मदद करते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, करीब 38 वर्षीय राजीव अपने पुत्र राज और पुत्री अमृता के साथ बाइक से कोटद्वार से अपने गांव गढ़वाला की ओर जा रहे थे। राज की उम्र करीब 7 वर्ष, जबकि अमृता की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई गई है। तीनों बाइक संख्या UP20AP1126 पर सवार थे। पढ़ें पूरी खबर
