बेटी की लाश ससुराल की चौखट पर रखकर हंगामा:घर पर ताला मिला, पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजन, पति गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर में बुधवार रात बेटी का शव ससुराल की चौखट पर रखकर मायके वालों ने हंगामा किया। गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्राची तायल की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद मायके वाले शव लेकर नई मंडी स्थित ससुराल पहुंचे। घर के बाहर ताला लगा मिलने पर परिजन शव रखकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। ससुराल पहुंचने पर घर पर मिला ताला पोस्टमार्टम के बाद परिजन बुधवार रात प्राची का शव एंबुलेंस से नई मंडी स्थित उसकी ससुराल लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां घर पर ताला लगा था और ससुराल पक्ष के लोग मौजूद नहीं थे। इससे मायके वालों का गुस्सा और बढ़ गया। परिजनों ने मौत की वजह की निष्पक्ष जांच कराने और सूचना देने में देरी की पड़ताल की मांग की। पुलिस के समझाने पर शव घर ले गए हंगामे की सूचना पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव को भगत सिंह रोड स्थित कुम्हारवाली गली में अपने घर ले गए। प्राची का गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। नवंबर 2025 में हुई थी शादी प्राची तायल नई मंडी क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी 23 नवंबर 2025 को नई मंडी में देवी मंदिर के पास रहने वाले हार्दिक पुत्र मदन गोपाल से हुई थी। हार्दिक गाजियाबाद की एक कंपनी में इंजीनियर है। शादी के बाद दोनों कुछ समय से गाजियाबाद में रह रहे थे। मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप प्राची के मायके वालों का आरोप है कि शादी के करीब 11 महीने के भीतर ही ससुराल पक्ष ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। पति, सास, ससुर और अन्य परिजनों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। प्राची के चाचा अनिल तायल के मुताबिक, शुरुआत में खाना अच्छा नहीं बनाने जैसी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। बाद में विवाद बढ़ता गया। बिचौलिए ने फोन कर दी मौत की सूचना परिजनों के मुताबिक, शादी कराने वाले बिचौलिए मोनू ने फोन कर प्राची की मौत की सूचना दी। उन्हें बताया गया कि प्राची ने फांसी लगाकर जान दे दी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिवार गाजियाबाद पहुंचा। परिजनों का कहना है कि अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पर ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पति गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार बताए परिजनों के मुताबिक, मामले में गाजियाबाद पुलिस ने प्राची के पति हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। मायके वालों ने प्राची की मौत की वजह की जांच और मामले में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *