![]()
देवरिया जिले में प्रधान संघ अध्यक्ष अजीत पटेल से फोन पर अभद्रता के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। भलुअनी थाने में तैनात सिपाही राजू राय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच में सिपाही द्वारा ग्राम प्रधान से अभद्र भाषा में बातचीत किए जाने की पुष्टि हुई थी। प्रधान संघ अध्यक्ष अजीत पटेल ने शुक्रवार को अधिकारियों से मुलाकात कर पुलिसकर्मी के साथ हुई बातचीत का ऑडियो उपलब्ध कराया था। उनका आरोप था कि 12 अगस्त की रात करीब आठ बजे उन्होंने भलुअनी थाने के मुंशी राजू राय से फोन पर बात की थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। प्रधान संघ के सदस्यों के लिए भी आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप अजीत पटेल ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी ने पूरे प्रधान संघ के सदस्यों के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर उन्हें थाने बुलाने और मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई। आरोप है कि सिपाही ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेजने की बात भी कही। ऑडियो और शिकायत की जांच में आरोप की पुष्टि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने शिकायत और उपलब्ध कराए गए ऑडियो के आधार पर जांच कराई। जांच में सिपाही राजू राय द्वारा ग्राम प्रधान से अभद्र भाषा में बातचीत किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शनिवार देर रात सिपाही को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। प्रधान संघ अध्यक्ष बोले- निष्पक्ष जांच से संतुष्ट कार्रवाई के बाद प्रधान संघ अध्यक्ष अजीत पटेल ने कहा कि उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक की ओर से की गई कार्रवाई पर उन्होंने संतोष जताया। पटेल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद में मर्यादा और सम्मान बना रहेगा।
Source link
प्रधान संघ अध्यक्ष से अभद्रता मामले में सिपाही लाइन हाजिर:देवरिया में ऑडियो जांच में आरोप सही पाए गए, फोन पर प्रधान संघ अध्यक्ष से की थी अभद्र भाषा में बात