प्रतापगढ़ में जर्जर मकान गिरने से 6 मौत का मामला:प्रभारी मंत्री ने एकलौते बचे सदस्य अमन श्रीवास्तव से मुलाकात की


प्रतापगढ़ में जर्जर मकान गिरने से छह लोगों की मौत के मामले में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने गुरुवार को मृतक परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घटना के सातवें दिन, भाजपा के चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री और प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह महुली पहुंचे। दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने मृतक परिवार के बेटे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रभारी मंत्री ने अमन श्रीवास्तव को शासन और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से अमन श्रीवास्तव को पहले ही 26 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। परिजनों ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और पीड़ित परिवार को शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अमन श्रीवास्तव को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *