जौनपुर में युवा अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा:देशभक्ति का संदेश दिया, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन


जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में युवा अधिवक्ता संघ ने तिरंगा यात्रा निकाली। शशांक शेखर तिवारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर अधिवक्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा सुबह करीब 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार से शुरू हुई। अधिवक्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा क्रांति स्थल तक पहुंची, जहां स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। वे देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक शामिल हुए और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूरे रास्ते तिरंगा और देशभक्ति के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना रहा। ‘यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, राष्ट्रभक्ति का माध्यम’ युवा अधिवक्ता संघ के शशांक शेखर तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह अभी शुरुआत है। आने वाले समय में देशहित और समाजसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तस्वीरें देखिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *