![]()
श्रावस्ती में जिले में चार दिनों की भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए सोमवार 28 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया। सोमवार सुबह 9:00 के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ने बताया कि परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों में ‘वृष्टिमय के तहत छुट्टी रहेगी। आवासीय विद्यालय इस आदेश से बाहर रहेंगे। बीएसए के आदेश के मुताबिक अवकाश के दिन शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर जन्म प्रमाण पत्र निर्माण, इको क्लब के तहत स्पेशल कैंपेन, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय समेत अन्य शिक्षणेत्तर कार्य करेंगे। हालांकि सुबह जानकारी के अभाव में कई बच्चे विद्यालय पहुंच गए। बाद में रसोइयों और विद्यालय के अन्य जिम्मेदारों ने उन्हें छुट्टी की जानकारी दी, जिसके बाद बच्चे वापस लौटते नजर आए। लगातार बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में विद्यालय जाने वाले रास्तों पर जलभराव हो गया है। कई विद्यालय भी जलभराव से प्रभावित हुए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जमुनहा क्षेत्र में शनिवार को तेज हवा और बारिश के दौरान एक आंगनबाड़ी केंद्र पर विशाल पेड़ गिर गया। इससे केंद्र की छत और कुछ दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, बैठा क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते पेड़ प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल पर गिर गया, जिससे उसका कुछ हिस्सा धराशायी हो गया। एक ग्राम सचिवालय भवन की बाउंड्रीवाल भी पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे जलस्तर में कमी दर्ज होने से कुछ राहत मिली।जानकारी के अनुसार जलस्तर खतरे के निशान से करीब 700 सेंटीमीटर ऊपर है, जो बीती रात 12 बजे के मुकाबले करीब 30 सेमी0 कम हुआ है। खराब फसलों की स्थिति का जायजा हालांकि निचले इलाकों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश और फसलों को हुए नुकसान के बीच सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा और भिनगा के पूर्व विधायक असलम रायनी भी क्षेत्र में पहुंचे। वहीं प्रभावित इलाकों का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान और खराब हुई फसलों की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी।
Source link
चार दिन की बारिश के बाद श्रावस्ती में स्कूल बंद:सांसद-पूर्व विधायक ने लिया क्षेत्र का जायजा, सुबह से घट रहा जलस्तर