![]()
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को अयोध्या के हैदरगंज में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा, आरएसएस और राम मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार मंदिर को कमाई का जरिया न बनाए। मंदिर की व्यवस्था धर्माचार्यों के हाथ में होनी चाहिए। ‘गिनने वाले जेल गए, गिनवाने वाले क्यों नहीं?’ राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में कार्रवाई को लेकर अजय राय ने सवाल उठाते हुए कहा, “गिनने वाले जेल गए, गिनवाने वाले क्यों नहीं गए?” उन्होंने कहा कि चढ़ावा गिनवाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। अजय राय ने आरोप लगाया कि राम मंदिर का पैसा आरएसएस के खाते में गया है। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोविंद देवगिरी और गोपाल राव के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। ये सभी आरोप अजय राय ने लगाए हैं। 2027 में चढ़ावा चोरी समेत कई मुद्दे अजय राय ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में राम मंदिर चढ़ावा चोरी, बेरोजगारी, पेपर लीक, छात्रों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था प्रमुख मुद्दे होंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी। अयोध्या में आयोजित सम्मेलन भी इसी अभियान का हिस्सा है। ‘जीरो टॉलरेंस’ पर सरकार को घेरा प्रदेश अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गोरखपुर में हुई हत्या और बच्ची से दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल किया कि जब प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति है तो ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। रामलला और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद अजय राय ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और समृद्धि की कामना की। शोक संतप्त परिवारों से भी मिले अजय राय ने कांग्रेस नेता महेश वर्मा के अनुज के निधन पर दर्शननगर के तकपुरा स्थित उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मो. आमिर की माता के निधन पर महुबरा चौराहा स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की। संयोजक पीसीसी सदस्य अशोक सिंह रहे। राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, रेनू राय, गौरव तिवारी, राकेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
अयोध्या के हैदरगंज में कांग्रेस का विधानसभा सम्मेलन:बोले- 2027 में चढ़ावा चोरी बनेगा बड़ा मुद्दा, राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर उठाए सवाल, ट्रस्ट पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग