गोरखपुर में GDA का बुलडोजर एक्शन:3 गांवों में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 5 एकड़ जमीन कराई गई खाली


गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृति निर्माण के खिलाफ बुधवार को सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। थाना चिलुआताल क्षेत्र के तीन गांवों में की गई इस कार्रवाई में करीब 5 एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। मौके पर बुलडोजर चलाकर प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। GDA की प्रवर्तन टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पूरे ऑपरेशन को प्रभारी प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में सहायक अभियंता ज्योति राय, अजय कुमार पाण्डेय, अवर अभियंता धर्मेंद्र गौड़ और शोभित कन्नौजिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी की गई। जंगल कौड़िया में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर ग्राम जंगल कौड़िया में धर्मराज यादव और अनिरुद्ध चौधरी द्वारा लगभग 2 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। यहां बिना अनुमति प्लॉट काटकर बेचने की तैयारी की जा रही थी। शेरपुर चमराहे में 2 एकड़ जमीन पर कार्रवाई ग्राम शेरपुर चमराहे में दीपक कश्यप द्वारा करीब 2 एकड़ जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और प्लाटिंग को भी जमींदोज कर दिया गया। अधिकारियों ने साफ किया कि नियमों के उल्लंघन पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भंडारों गांव में 1 एकड़ जमीन कराई गई मुक्त ग्राम भंडारों में सूर्यभान यादव, हसन खान और अन्य सहयोगियों द्वारा करीब 1 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को हटाकर जमीन खाली कराई गई। यहां भी बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण किया जा रहा था। अवैध निर्माण करने वालों को सख्त चेतावनी GDA अधिकारियों ने कहा कि बिना नक्शा पास कराए या नियमों के खिलाफ किए जा रहे निर्माणों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के तहत ऐसे मामलों में कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्लॉट या निर्माण से पहले प्राधिकरण से वैधता जरूर जांच लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *