कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:वेल्डर ने बहन की शादी के लिए 16 लाख की चोरी की, दाढ़ी-मूंछ बढ़ाकर 6 साल से फरार आरोपी अरेस्ट


कानपुर की आज ( बुधवार) की 10 बड़ी खबरें… जाजमऊ में एक वेल्डिंग कारीगर ने अपनी बहन की शादी के लिए पड़ोसी के घर में करीब 16 लाख रुपये की ज्वेलरी और 40 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गैर इरादतन हत्या के मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए अपना नाम बदल लिया था और दाढ़ी-मूंछ व बाल बढ़ाकर अलग हुलिया बना लिया था।

वार्ड-76 हरबंश मोहाल में नयागंज मेट्रो स्टेशन के पास हो रहे निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम में विवाद बढ़ गया है। बुधवार को पार्षद कौशिक रजत बाजपेई समेत कई पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव को ज्ञापन दिया।

बुधवार को भी मानसून की सक्रियता कमजोर रहने की संभावना है। सुबह से तेज धूप निकली है जो कि गर्मी व उमस का एहसास करा रही है।
कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *