![]()
कानपुर में बीजेपी उत्तर 13 अगस्त को कानपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू होकर बिरहाना रोड होते हुए घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा तक पहुंचेगी। भाजपा ने इस यात्रा में 5 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान के संयोजक अभिनव दीक्षित और भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने युवाओं को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। शाम 3 बजे फूलबाग से शुरू होगी यात्रा
जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि 10 अगस्त से शहर में मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में 13 अगस्त को भाजपा उत्तर की ओर से बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि यात्रा 13 अगस्त को शाम 3 बजे फूलबाग गांधी प्रतिमा से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा बिरहाना रोड होते हुए घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा पर पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।
राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह करेंगे नेतृत्व
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भी महेंद्र सिंह करेंगे। अब तक 1 लाख तिरंगे बांटे
अनिल दीक्षित ने बताया कि मंगलवार तक तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के बीच करीब 1 लाख तिरंगे वितरित किए जा चुके हैं। 13 अगस्त की यात्रा में 5 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि तय लक्ष्य से ज्यादा लोग यात्रा में शामिल होंगे।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
तैयारी बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और अभियान संयोजक अभिनव दीक्षित के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी और मीडिया प्रभारी अनुराग मौजूद रहे।
Source link
कानपुर में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा:BJP राष्ट्रीय मंत्री होंगे मुख्य अतिथि, फूलबाग गांधी प्रतिमा से घंटाघर भारत माता मूर्ति तक निकलेगी यात्रा