कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ और जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान:यात्रियों से अपील संदिग्ध वस्तु दिखे तो छुएं नहीं, पुलिस को सूचित करें


स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मद्देनजर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कानपुर सेंट्रल और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कानपुर सेंट्रल ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। सुरक्षा बलों ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों और लावारिस वस्तुओं की जांच की। संयुक्त वस्तु दिखने पर की गई जांच संयुक्त टीम ने स्टेशन के पार्सल ऑफिस, आरएमएस, सिटी साइड, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल और वीआईपी वेटिंग हॉल समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सघन जांच की। प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में भी जवानों ने निगरानी रखी। संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखाई देने पर तत्काल जांच की गई। लगातार गश्त की जा रही अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी व जवान पूरी सतर्कता के साथ स्टेशन परिसर में तैनात रहे। यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में लगातार गश्त की गई। सुरक्षा बलों ने यात्रियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती। अधिकारियों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कानपुर सेंट्रल समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। संदिग्ध चीज दिखे तो छुएं नहीं आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या लावारिस सामान दिखाई देने पर उसे छुएं नहीं और तत्काल इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल अथवा जीआरपी को दें। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *