बुलंदशहर में कांवड़ मार्ग पर गड्ढे, श्रद्धालु परेशान:नगर पालिका मिट्टी-कंक्रीट से कर रही खाना पूर्ति


बुलंदशहर में सावन कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कें खराब होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में प्रवेश करते ही कांवड़ियों को गड्ढे युक्त रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन पर सड़कों की बदहाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्याना अड्डे से कालाआम चौराहे तक का दो किलोमीटर का मुख्य मार्ग सबसे अधिक प्रभावित है। इस रास्ते पर कई गड्ढे हैं, जिससे भारी कांवड़ लेकर नंगे पांव चल रहे श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई हो रही है। शहर की अन्य प्रमुख सड़कों की स्थिति भी जर्जर बनी हुई है। सभी गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश सड़क निर्माण या स्थायी पैचवर्क के बजाय, नगर पालिका अधिकारी गड्ढों को मिट्टी और कंक्रीट के टुकड़ों से भर रहे हैं। इस अस्थायी समाधान से बारिश के दौरान सड़कों पर फिसलन और नुकीले पत्थरों से श्रद्धालुओं के घायल होने का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) डॉ. अश्विनी सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, नगर पालिका द्वारा किए जा रहे इन अस्थायी कार्यों से स्थानीय लोगों और कांवड़ियों में असंतोष देखा जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *